गाय का आयुर्वेदिक महत्व
आयुर्वेद में गाय से प्राप्त पाँचों द्रव्यों को चिकित्सा में अत्युप्योगी माना गया है ...इन्हें 'पच्गव्य' के नाम से जाना जाता है ...
गव्य क्षीरं, दधि, घृतं , गोमूत्रं गोमयं तथा
एकत्रं योजितम तुल्यं पंच्गाव्यम उच्यते
अर्थात , गाय का दूध , दही, घी , मूत्र , तथा गोबर .....इन पाँचों पदार्थों को इक्कठा पंचगव्य कहा जाता है इनका क्रमानुसार आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग निम्नानुसार वर्णित है ;
१. गोक्षीर [दूध ] ;
गाय का दूध मधुर , शीतल , दुग्ध वर्धक , स्निग्ध , वाट पित्त एवं रक्त विकार नाशक , दोष धातु मल...तथा नादियों में किंचित क्लेद [आर्द्रता ] उत्पन्न करने वाला , गुरु [भारी ] एवं निरंतर सेवन करने वालों के विकारों को शमन करने वाला है ...
२.गो दधि ;...
ये विशेष रूप से मधुर तथा अम्ल रस युक्त , रूचि उत्पन्न करने वाला , पवित्र , अग्नि दीपक , हृदय के लिए हितकर ...पुष्टिकारक ...एवं वाट नाशक है...तथा सम्पूर्ण दहियों में गाय का दही ही अधिक गुण करने वाला माना गया है
३. गो घृत ;
गो घृत विशेषतः नेत्रों के लिए हितकर , वीर्य वर्धक , , विपाक में मधुर, ...शीतल , वाट , पित्त, कफ़ नाशक , मेधा , शक्ति , लावण्या कांति, ओज , तथा तेज़ को अत्यंत वृधिकारक ....अलक्ष्मी , पाप ...तथा रक्षो गृह को दूर करने वाला , अवस्था को स्थिर रखने वाला , बलकारक , पवित्र , आयुवर्द्धक ...मंगलदायक ... रसायन , सुगन्धयुक्त ,...रोचक ...एवं सम्पूर्ण घ्रितों में उतं तथा अधिक गुणकारी होता है ....
४. गोमूत्र ;
ये कटु, तिक्त, कषाय , रस युक्त उष्ण , क्षार , लघु , अग्निदीपक , मेधावर्धक ...पित्त कारक ....कफ़ वात नाशक , दर्द उदररोग नाशक , अफारा , खुजली . श्वास , शोथ, पीलिया आदि रोगों में लाभ कारी है
५, गोबर
ये भ अन्य पञ्च गव्यों की भाँती विभिन्न रोगों की चिकित्सा ... ख़ास कर त्वचा रोगों में लाभ कारी , पवित्र , कीटाणु नाशक , माना गया है ....
आधुनिक चिकित्सा शास्त्र में आश्चर्य जनक प्रगति के वावजूद असंख्य लोगों का विशवास अब भी आयुर्वेदिक चिक्तिसा में ही है ...इस का कारण आयुर्वेद का आधुनिक मापदंडों की कसौटी पर खरा उतरना है
आश्चर्य है की हज़ारों वर्ष पूर्व भी किसी प्रयोगशाला आदि सुविधाओं के अभाव में भी हमारे ऋषि मुनियों ने गहन अन्वेश्नोप्रांत प्रकृति में उन तत्वों के गुण धर्मों का पता लगाया , जो औषधि के रूप में रुग्न मानवता एवं प्राणियों के लिए अमृत स्वरुप हैं .......
इन्हीं अनमोल, असंख्य द्रव्यों में पंचगव्य का महत्वपूर्ण स्थान है
यूँ तोगाय को माता कहा गया है
''गावो विश्वस्य मातरः '' क्यूँ की गाय दयालु . सब की पालक तथा पूजनीय है .......किन्तु यहाँ हमने गाय का महत्त्व आयुर्वेदिक चिकित्सा शास्त्र की दृष्टि से ही किया है ..........
Labels: गाय का आयुर्वेदिक महत्व
posted by aditya yadav | 10:53

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home